Aaj Ki Kiran

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Spread the love

काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर यहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चनकपुर निवासी 35 वर्षीय मौहम्मद नूर पुत्र अली रजा बीती देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था की बन्नाखेड़ा इंटर कॉलेज के सामने उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मोहम्मद नूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मोहम्मद नूर के एक लड़का वह तीन लड़कियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *