अकीदत के साथ निकाला गया ताजिया, करबला के पैगाम को किया गया याद

काशीपुर। मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी यौमे आशूरा के मौके पर क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ ताजियादारी की रस्म अदा की गई। बाद नमाजे जुम्मा से ही अजादारों और अकीदतमंदों ने ईमाम हुसैन की याद में बनाए गये ताजियों को काशीपुर के करबला मैदान में लाकर नियाज फातिहा के बाद ताजिया दफनाने की रस्म अदायगी की गई।
वही शहर में जगह-जगह मजलिसों का आयोजन भी किया गया, जहां करबला के वाकिआ और इंसानियत, सब्र, हक और कुर्बानी के पैगाम को उलेमाओं द्वारा बयान किया गया। काशीपुर में पूरी तरह ताजियादारी के दौरान लोगों ने अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान काशीपुर करबला कमेटी, नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्थाओं को चाक चैबंद बनाया। इस दौरान करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, महामंत्री अब्दुल रशीद एडवोकेट, सचिव पप्पू मंसूरी, अनवार हुसैन, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष इनआम हुसैन, शरीफ माहगीर सहित हसीन खां, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, मुशर्रफ हुसैन, अशरफ एडवोकेट, शफीक अंसारी, आलम खान, एम ए राहुल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
