Aaj Ki Kiran

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त के भव्य आयोजन की तैयारियों/व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर प्रातः 10 बजे माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम सहित जनपद के क्षेत्रों में प्रातः 07 बजे से प्रभात फेरी शुभारम्भ होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को समझाते हुए निर्देशित किया कि जो भी जिम्मेदारियां एवं दायित्व दिए गए हैं उनको जिम्मेदारी से निर्वहन करें।  उन्होंने समस्त कार्यालयध्यक्षों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपराह्न 4 बजे से समस्त जनपद एवं कार्यालय परिसर एवं सड़क आदि स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील, विकासखंड व ग्रामीण स्तर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण लिए वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। नेहरू युवा समन्वय केंद्र को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए,जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं त्याग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चैराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण करने तथा एलईडी स्क्रीन लगाने तथा कार्येक्रमों की डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रमुख स्थानों, चैराहों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, कार्यक्रम का अधिकाधिक लाईव स्ट्रीमिंग कराने के निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिए। उन्होंने शासकीय एवं ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त स्थानीय केबल नेटवर्क में देश भक्ति के फिल्मों का प्रसारण के जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्क आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम देहरादून को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड एवं स्थलों  में साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, नगर निगम को परेड ग्राउंड में अस्थाई निर्माण कार्य, सीटिंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सफाई आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में स्वंत्रता दिवस के कार्यक्रम एवं प्रभातफेरी अयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभातफेरी के दौरान चिकित्सक सहित एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए। नारी निकेतन, कारागार में मिष्ठान तथा चिक्तसालयों में फल वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों वाद/विवाद, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को 14 अगस्त रात्रि 10 बजे से 16 अगस्त प्रातः 10 बजे तक शराब की दुकानें, कैंटीन समस्त आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए। जनपद के प्रमुख चैराहों पर 14 अगस्त 2023 को सांय 06 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 15 अगस्त 2023 को प्रातः 06 बजे से 11 बजे पूर्वान्ह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण। 14 अगस्त 2023 को सांय संस्कृति विभाग द्वारा कवि सम्मेलन तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संाग्रम सैनानियों के इतिहास, शहीदों/देशभक्तों के जीवन से अवगत कराते हुए उनमें राष्ट्रीय चेतना विकसित करने के विषयों सम्बन्धित किया जाएगा। 15 अगस्त को प्रातः 07 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी वरूणा अग्रवाल, अधि.अभि. जे.के त्रिपाटी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल, लोनिवि, विद्युत आदि समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

One thought on “स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *