Aaj Ki Kiran

स्कूल टीचर ने कटवा दिए छात्रों के बाल अभिभावकों ने मचाया हंगामा तो पहुंची पुलिस

Spread the love

नोएडा ।  उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में एक चर्चित स्कूल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में अनुशासन में नाम पर हुई इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर लोग खूब पढ़ रहे हैं। दरअसल, नोएडा के एक निजी स्कूल प्रबंधन ने एक शिक्षिका को लगभग 12 छात्रों के माता-पिता के विरोध पर बर्खास्त कर दिया। इसके पीछे की वजह यह है कि स्कूल की शिक्षिका ने बच्चों के बाल उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत काट दिए। इस घटना की पुष्टि लोकल पुलिस ने की है। नोएडा के सेक्टर 168 स्थित स्कूल की एक शिक्षिका के इस काम से नाराज अभिभावक गुरुवार को स्कूल पहुंच गए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एक दर्जन के जबरदस्त विरोध को देखते हुए मौके पर  पुलिस भी पहुंच गई। नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय एक्सप्रेस-वे पुलिस थाने के अधिकारी शांति इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन और करीब 12 छात्रों के अभिभावकों ने मामले पर बातचीत की। इसके बाद स्कूल ने शिक्षिका की सेवाओं को तुरंत समाप्त करने का फैसला किया।

7 thoughts on “स्कूल टीचर ने कटवा दिए छात्रों के बाल अभिभावकों ने मचाया हंगामा तो पहुंची पुलिस

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

  2. Актуальные рейтинги лицензионных онлайн-казино по выплатам, бонусам, минимальным депозитам и крипте — без воды и купленной мишуры. Только площадки, которые проходят живой отбор по деньгам, условиям и опыту игроков.

    Следить за обновлениями можно здесь: https://t.me/s/reitingcasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *