सूर्या रोशनी में धूमधाम से मनाया पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड में पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन उनके द्वारा गोद लिए गए गाँव में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत संचालित संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर के प्लांट हेड शुभम चमोली, टेक्निकल हेड मनीष गुप्ता, सीओ आशुतोष मिश्रा एवं सूर्या फाउंडेशन के स्टाफ की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र के बच्चों को सूर्या रोशनी प्लांट का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए भाषण व खेलकूद प्रतियोगिता सहित अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।
