सूर्या फाउंडेशन का ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न

काशीपुर। ग्राम करनपुर स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान करणपुर हरिओम सुधा, परितोष मिश्रा सूर्या रोशनी, रेखा तिवारी प्रधानाचार्या, देवकीनंदन, लक्ष्मी भंडारी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, स्वरोजगार प्रमुख भरत साह, कंप्यूटर शिक्षिका अमनदीप कौर, प्रिया, हेमा, संध्या कोहली सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के दौरान बच्चों ने चित्रकला, मानचित्र निर्माण, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, भाषण प्रतियोगिता, मिट्टी के खिलौने निर्माण, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
