https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात

Spread the love

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से चली आ रही 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। आज सीएम धामी ने इसकी मंजूरी दे दी। उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में परेड मंच से घोषणा की। राज्य में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पर सड़क और द्वार बनाने की घोषणा भी सीएम ने की व जल्द ही राजधानी देहरादून में पुलिस संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा इनामी अपराधियों के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की जाएगी। सीएम की घोषणाओं के बाद पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मार्च से पुलिसकर्मियों ने 4600 ग्रेड पे की मांग के लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद तमाम आंदोलन चले। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एक बार पहले भी बड़ा आंदोलन किया था। इस पर सरकार ने उन्हें आश्वासन भी दिया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया था।

One thought on “सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *