
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर स्थित सभागार में साहित्य दर्पण समिति द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समिति संरक्षक डॉ. यशपाल सिंह रावत समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात समिति के मंत्री कवि सोमपाल प्रजापति ‘सोम’ ने मां शारदे की वंदना कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया।
काव्य गोष्ठी के आयोजक गीतकार विजय प्रकाश कुशवाहा, कवि वीके मिश्रा, हास्य कवि डॉ. प्रतोष मिश्रा, कवि सोमपाल प्रजापति ने, ओज कवि शुभम लोहनी, गीत एवं व्यंग्यकार कवि डॉ. मनोज आर्य, कवि डॉ. यशपाल सिंह रावत, कवि डॉ. रजनीश शर्मा, कवि ओइम शरण आर्य ‘चंचल’, समिति अध्यक्ष कवि जेके कटियार, कवि राही अंजाना, कवि सुरेन्द्र मधुर, कुमार विवेक मानस, अर्चना लोहनी ,डॉ. सरोज ठाकुर, अनीता पंत, डॉ. सुभाष अग्रवाल, हेम चन्द्र जोशी, सुरेन्द्र भारद्वाज समेत कवियों ने हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से भरी काव्य रचनाएं पढ़कर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, मेजर मुनीशकांत शर्मा, विमल गुड़िया, संजय शर्मा, कौशलेश गुप्ता, अमित शर्मा, अरुण पंत, दीपक शर्मा समेत श्रोतागण मौजूद रहे।
