Aaj Ki Kiran

सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती हैः धन सिंह

Spread the love

सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती हैः धन सिंह

सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती हैः धन सिंह
सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती हैः धन सिंह

देहरादून। गैरसैंण। अशासकीय स्कूलों में शिक्षक-कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को सरकार लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए कराएगी। गुरुवार को प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यह ऐलान किया। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के अशासकीय स्कूलों के 426 तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़े सवाल का जवाब हुए शिक्षा मंत्री रावत ने यह जानकारी दी। कापड़ी के सवाल के साथ विधायक रवि बहादुर, सुमित ह्दयेश और विनेाद चमोली के अनुपूरक सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती है।कहा कि वर्तमान में नियुक्तियों का अधिकार स्कूल की प्रबंध कमेटी के पास है। कुछ जगहों से नियुक्तियों को लेकर शिकायतें भी मिली हैं। इसलिए सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्तियों को लोक सेवा आयोग के जरिए कराने पर विचार कर रही है। इस पर चमोली ने पूछा कि आयोग से नियुक्तियां कराना चाहते हैं तो कब तक कराएंगे? यह भी स्पष्ट कर दिया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डा. रावत ने कहा कि अशासकीय स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण का मसला कोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट जो भी फैसला करेगा, सरकार उस निर्णय का पालन करेगी।

One thought on “सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती हैः धन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *