Aaj Ki Kiran

सरकारी अस्पतालों में अब फ्री में होंगी 258 पैथोलाॅजी जांच: स्वास्थ्य मंत्री

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 258 तरह की पैथोलाॅजी जांचें निशुल्क होंगी। इससे राज्य के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच कराने से पहले बिल कटाने के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुरुवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पैथोलाॅजी जांच निःशुल्क दी जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांच के लिए शुल्क लिए जाने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जांचें निशुल्क की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलाॅजी जांचें हो रही थी जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है। पैथोलाॅजी जांचें फ्री करने का निर्णय अभी स्वास्थ्य विभाग के जिला, उपजिला, बेस, संयुक्त और प्राथमिक अस्पतालों पर लागू होगा। बैठक के दौरान मेडिकल कालेजों में भी जांच फ्री करने पर चर्चा हुई। लेकिन इस मामले में पहले रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही मेडिकल कालेजों में जांच फ्री करने का निर्णय होगा।

One thought on “सरकारी अस्पतालों में अब फ्री में होंगी 258 पैथोलाॅजी जांच: स्वास्थ्य मंत्री

  1. Discover more about oral care at prodentim phone number and see what makes it stand out.
    Its structure is designed to feel direct, clear, and easy to navigate.

    ## Section 2

    The main value of a site like this is its ability to present information in one place.

    ## Section 3

    A clear presentation can encourage visitors to remain longer and continue exploring.

    ## Section 4

    That combination can make the site memorable for visitors who value simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *