समाज सेवा के संकल्प के साथ रोटरी ने मनाया डॉक्टर्स व सीए डे

काशीपुर। नवीन रोटरी सत्र के शुभारंभ के अब्सर पर रोटरी क्लब ऑफ़ काशीपुर के द्वारा स्थानीय रोटरी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे व सीए डे पर डॉक्टर्स और सीए के समाज और राष्ट्र के निर्माण मैं योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मंच पर आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल वरिष्ठ रोटेरियन, क्लब पदाधिकारी, सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य डॉक्टर्स व सीए उपस्थित रहे। संचालन रोटेरियन राजीव खरबंदा ने किया। क्लब के लीडर ऑफ़ दि मंथ पूर्व अध्यक्ष राज मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सहयोग किया। सभा के अंत में क्लब सचिव रोटेरियन रेखा अग्रवाल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
