Aaj Ki Kiran

समर स्टडी हाॅल ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया

Spread the love

समर स्टडी हाॅल ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया

समर स्टडी हाॅल ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया
समर स्टडी हाॅल ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया

काशीपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर समर स्टडी हाॅल विद्यालय द्वारा कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कुंडेश्वरी में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था।
रैली में विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों से संबंधित संदेशों से युक्त नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर समर स्टडी हाॅल विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह, एआरटीओ काशीपुर के प्रतिनिधि ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार, टीएसआई रमेश कुमार कुंडेश्वरी चैकी इंचार्ज मनोज धोनी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। इस दौरान समर स्टडी हाॅल की काजिम रिजवी, पूनम अरोड़ा, निधि गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, मुस्तकीम सिद्दीकी संजय कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।