सत्यापन के दौरान पुलिस पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। सत्यापन के दौरान पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के दो आरोपियों को काशीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रविवार को कोतवाली काशीपुर की पुलिस टीम एसआरएफ फैक्ट्री एवं गड्ढा कॉलोनी में सत्यापन कार्य में जुटी थी कि इसी दौरान सरकारी गाड़ी से गलत साइड से आ रहे पारस नाम के लड़के की मोटरसाइकल टकरा गई और उसे हल्की फुलकी खरोंचें आ गई। इस पर उक्त पारस नाम का उक्त लड़का उग्र होकर गालीगलौच करता हुआ मौके से चला गया तथा थोड़ी देर बाद अपने भाई पीयूष और चाची के साथ मौके पर आ गया और पुलिसकर्मियों से गालीगलौच करते हुए और चालक वीरेंद्र का गिरेबान पकड़कर खींचने लगा। जिस कारण उसकी वर्दी फट गई और चोटें भी आ गईं। इसके अलावा पीयूष द्वारा भी पुलिस से गालीगलौच करते हुए धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। पारस अधिकारी पुत्र श्याम सिंह अधिकारी निवासी कुमाऊं कालोनी काशीपुर और पीयूष अधिकारी पुत्र दीवान सिंह अधिकारी निवासी कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया। चोटिल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
