काशीपुर। संस्कार भारती की स्थानीय इकाई की मातृशक्ति द्वारा करवाचौथ पर्व के अवसर पर ‘सौभाग्यवती भव श्रृंगार प्रतियोगगता’ का आयोजन व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ इकाई की समस्त मातृशक्ति द्वारा मााँ चामुंडा मंदिर में माँ भारती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलन कर व संस्कार भारती का ध्येय गीत गाकर किया गया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, जिसमें 68 सौभाग्यवती माता एवं बहनों ने प्रतिभाग किया, जबकि सोलहश्रृंगार वर्ग में 37 व मेहंदी वर्ग में 32 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार दो दिन तक चली। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. पुनीता कुशवाह व श्रीमती नमिता पंत रहीं। सोलहश्रृगार वर्ग मंे ललिता रावत पत्नी सुधीर रावत प्रथम, पारूल गर्ग पत्नी गौरव गर्ग द्वितीय व हिमानी पंत पत्नी सतीश पंत तृतीय रहीं। मेहंदी वर्ग में प्राची अग्रवाल पत्नी अंकुल अग्रवाल प्रथम, रूचि गोयल पत्नी संदीप गोयल व रितु सचदेवा पत्नी मनीष सचदेवा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रितु अग्रवाल पत्नी विनीत अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। श्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में विनीता पाठक पत्नी सुशील पाठक को भी सम्मानित किया गया। संचालन संस्कार भारती की उपाध्यक्षा एवं कार्यक्रम संयोजिका मंजुल मिश्रा, सह संयोजिका रेखा सक्सैना, श्रीमती सुरभि अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोनल सिंघल, शिप्रा अग्रवाल, रश्मि मित्तल, पायल अग्रवाल, अनुश्री भारद्वाज, अंजलि आदि उपस्थित थीं।

I amm regular visitor, hhow are you everybody? This paragraph posted at this site is
in fact nice. xnxx