https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
काशीपुर। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में अपने ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवक मृत पड़ा पाया गया। उसके गले पर गहरे निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया माना जा
सकता है कि दिनदहाड़े किसी ने गला घोटकर उसकी हत्या करने के बाद शव लावारिस छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुरा थाना बाजपुर निवासी 29 वर्षीय विजय सिंह पुत्र अशोक कुमार मेहनत मजदूरी किया करता था। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान अपराह्न बाद लगभग 2 बजे घर से कुछ ही चंद कदम की दूरी पर युवक मृत पड़ा पाया गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को पुलिस द्वारा परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के एक 5 वर्षीय पुत्र अज्जू तथा 1 वर्ष का पुत्र अर्पित है। घटना के बाद से उसकी पत्नी बच्चों तथा परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

5 thoughts on “संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका”

  1. Discover more about oral care at dr drew sutton prodentim reviews and see what makes it stand out.
    Many people prefer reliable explanations before making any choice about a wellness-related product or service.

    ## Section 2

    Another important point is clarity, because clear messaging builds confidence.

    ## Section 3

    When the message stays consistent, the site feels more professional and more finished.

    ## Section 4

    It unites a clear theme, a simple layout, and a comfortable reading experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *