Aaj Ki Kiran

श्री हरि कृपा धाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण सोलह कला परिपूर्ण साक्षात परमात्मा ब्रह्म हैं: श्री हरिचैतन्यपुरी

Spread the love

 काशीपुर। गढीनेगी स्थित श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में भगवान श्रीकृष्ण के पावन प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विराट धर्म सम्मेलन में आयोजित हज़ारों भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी श्री हरिचैतन्यपुरी जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सोलह कला परिपूर्ण साक्षात परमात्मा ब्रह्म हैं। अवतार लेकर सामान्य मनुष्य की भाँति लेकिन कहीं कहीं व कभी कभी अपने प्रभुत्व के भी दर्शन कराते हुए जग जग के लिए परम अनुकरणीय महान संदेश अपने जीवन व आचरण के द्वारा दिया। यमुना में कालिया नाग को नथना यानि बाल्यावस्था में ही नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का महान प्रयास, गौ माता की पूजा व सेवा करके गाय की महिमा को प्रतिष्ठिापित करके कदम्ब का सहारा लेकर बाँसुरी बजाना यानि पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना व धरती को श्रृंगार विहीन होने से बचाना। वृंदावन बिहारी लाल की जय, कामां के कन्हैया की जय, श्री गुरु महाराज की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान हो गया।  महाराज जी ने स्वयं आरती उतारी। भंडारे के साथ-साथ प्रसाद का वितरण हुआ। मिठाइयां बांटी गई व फिर महाराज जी ने गाया नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कीष् व फिर सभी नाचने लगे। कार्यक्रम में हज़ारों भक्तों के साथ साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक चीमा, पूर्व विधायक हरभजन चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रदेश बौधिक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, एसडीओ विशाल मिश्रा, एक्सीएन जसपुर विजय सकारिया तथा अनेक कांग्रेस व भाजपा के राजनेता अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *