Aaj Ki Kiran

श्री शीतला माता मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

काशीपुर। मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर का 22 वां वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित देवी जागरण में श्री दुर्गा जागरण मंडली काशीपुर द्वारा मां भगवती का गुणगान किया गया। मंडली के महंत अनिल कपूर एवं अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार छाबड़ा द्वारा ज्योत प्रचंड की गई। बाहर से आए कलाकारों ने भी उपस्थिति दर्ज करायी। पूरी रात भक्तजन जागरण में झूमते रहे। तारा रानी की कथा मंडली के प्रबंधक मनीष खरबंदा द्वारा सुनाई गई। मनोज पोपली ने श्री दुर्गा जागरण मंडली के समस्त सदस्यों एवं अतिथियों को सम्मानित किया।  मंदिर के पीठाधीश/प्रबंधक पं. संदीप मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी की खुशहाली व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेयर उषा चैधरी, कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बाॅबी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, सुनील अदलक्खा, विजय नरूला, शशि मिश्रा, चांदनी मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।

One thought on “श्री शीतला माता मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

  1. В Новороссийске круглосуточная наркологическая служба работает без выходных, ночью, в праздники и в любое время суток. Наркологическая служба работает по принципу круглосуточного дежурства, что позволяет оказать быструю помощь в экстренных случаях. При обращении по телефону оператор уточняет адрес, контакты, состояние больного, длительность приема алкоголя или наркотиков, наличие хронических заболеваний, противопоказания, жалобы, симптомы и необходимость срочного выезда.
    Получить дополнительную информацию – врач нарколог на дом

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *