Aaj Ki Kiran

श्रीमद्भागवत कथा में विधायक चीमा ने किया प्रतिभाग

Spread the love

श्रीमद्भागवत कथा में विधायक चीमा ने किया प्रतिभाग

श्रीमद्भागवत कथा में विधायक चीमा ने किया प्रतिभाग
श्रीमद्भागवत कथा में विधायक चीमा ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। वार्ड संख्या 33 की पार्षद दीपा पाठक के वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रतिभाग किया और दिव्य वचनों एवं आध्यात्मिक संदेशों को सुना। तदोपरांत विधायक चीमा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के जो प्रेरणादायी संदेश प्राप्त होते हैं, वे व्यक्ति के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रति श्र(ा को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही आयोजन की सफलता के लि पार्षद ए दीपा पाठक, शुभम कुमार एवं समस्त आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं श्र(ालुजनों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर व पटका पहनाकर विधायक चीमा का स्वागत किया।