Aaj Ki Kiran

शांति एवं सद्भावना का संदेश लेकर काशीपुर पहुंची रोटरी इंटरनेशनल की रैली का किया स्वागत

Spread the love

काशीपुर। 18 से 23 फरवरी तक रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन राजन विद्यार्थी के तत्वाधान में एक कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बरेली से चलकर पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, होते हुए झांसी पहुंचेगी। इसी क्रम में यह रैली 19 फरवरी को काशीपुर पहुंची।
काशीपुर में  रैली केवीआर हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर रामनगर रोड रोटरी भवन पर समाप्त हुई। यहां रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने इसमें प्रतिभाग किया। इनके साथ ही काशीपुर पहुंचने पर समर स्टडी हॉल विद्यालय के छात्रों, द हेरिटेज स्कूल के छात्रों एवं एससी गुड़िया कॉलेज के छात्रों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया। काशीपुर में रैली के संयोजक अनुराग कुमार सिंह रहे। रैली में रोटेरियन देवेंद्र अग्रवाल एमडी जिंदल ग्रुप, श्रीमती मुक्ता सिंह अध्यक्ष समर हॉल स्कूल्स ऑफ ग्रुप, रोटेरियन राज मेहरोत्रा डिस्ट्रिक्ट काउंसलर,  रो. रवि सहोता अध्यक्ष रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर रो. मोहन गुप्ता डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री काशीपुर, रो. निमिषा अग्रवाल अध्यक्षा इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर, रो. दीपिका गुड़िया, पुनीत सिंघल सेक्रेटरी रोटरी क्लब काशीपुर एवं समस्त रोटेरियन बंधु उपस्थित थे।