Aaj Ki Kiran

शराबी पति को पत्नी मां व बहन ने मारे 15 डंडे वीडियो वायरल

Spread the love

हरदोई। यूपी के हरदोई में एक शराबी पति की पत्नी मां तथा बहन ने मिलकर डंडे से पिटाई की। तीनों ने मिलकर इसको 30 सेकेंड में 15 डंडे मारे। इसकी पिटाई का वीडियो भी सामने आया है जो अब जिले में वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
  कछौना थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी अमित अवस्थी बालामऊ के रेलवे गंज में किराए पर रहकर एक निजी दुकान पर नौकरी करता है। उसकी शराब के लत से पूरा परिवार परेशान है। दुकान से मिलने वाले पैसों से वो शराब पीकर आए दिन बवाल करता है। कल भी अमित शराब पीकर घर पहुंचा और बवाल करने लगा। पति की हरकतों से परेशान पत्नी शिखा ने अपनी सास और ननद के साथ मिलकर अमित की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आस-पास के राहगीर व दुकानदार तमाशबीन बन कर नजारा देखते रहे। दुकानदारों का कहना है कि यह तो आये दिन पत्नी से पिटता रहता है।
  क्षेत्राधिकारी बघौली विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें 3 महिलाएं युवक की डंडों से पिटाई कर रही हैं। पिटाई करने वाली महिलाएं उसकी पत्नी मां और बहन बताई जा रही हैं। शराब के नशे में हंगामा करने पर परिजनों द्वारा पिटाई की बात सामने आई है।

3 thoughts on “शराबी पति को पत्नी मां व बहन ने मारे 15 डंडे वीडियो वायरल

  1. The introduction immediately drew me in and the quality never dropped throughout, this is writing that respects both the subject matter and the intelligence of the reader throughout.

  2. This guide was incredibly helpful, showing genuine expertise while remaining accessible to all readers. The writing style strikes a great balance between professional and approachable.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *