Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

विधायक चीमा ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

विधायक चीमा ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
विधायक चीमा ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखराताल में जसवंत सिंह के आवास पर आयोजित जनसंवाद एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक ने उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सहभागिता कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिब( है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, नवीन, संदीप कुमार, भारत सिंह, हरिया सिंह, बालकिशन सिंह, हुकुम सिंह चैहान, इकबाल चैहान, ओम राव सिंह, सुंदर सिंह, जय बहादुर चैहान, दलजीत सिंह, संजीव चैधरी, अरविंद सिंह, सिमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं अन्य जन उपस्थित रहे।