विधायक चीमा ने किया सड़क का शिलान्यास

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा चांदपुर के न्यू सैनिक कॉलोनी पर्वतीय में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा 97 लाख की लागत से बनने वाले 720 मी. के टाइल मार्ग का शिलान्यास किया गया। कालोनी वासियों ने आभार व्यक्त करते हुए विधायक चीमा का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारावती, प्रधान पति कमलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान बबलू चौधरी, पूर्व प्रधान प्रदीप राजपूत, जिला उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा, जिला मंत्री रजत सि(ू, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरनाम सिंह सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
