काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित चैम्बर हाऊस में केजीसीसीआई की 32वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें चैम्बर की वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक में सर्वसम्मिति से विकास जिन्दल अध्यक्ष, रमेश मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरविन्दर सिंह कोषाध्यक्ष, बाँके बिहारी गोयंका महासचिव चुने गये, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में नितिन अग्रवाल, राकेश राणा, राजीव कुमार गोयल, मोहन गोयल, दुर्गेश मोहन, कुलदीप सिंह, बीवी श्रीधर, अवनेश यादव, आलोक कुमार गोयल, भास्कर शर्मा, विशाल गर्ग, विनीत अजीतसरिया, विनीत कुमार संगल, राम कुमार अग्रवाल को शामिल किया गया।
इस दौरान केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के परिणामस्वरूप चैम्बर द्वारा विभिन्ना गतिविधियों को पूर्ण किया गया है। उन्होंने वर्ष 2020-21 में चैम्बर द्वारा सम्पन्ना गतिविधियों तथा शासन स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास जिन्दल द्वारा चैम्बर की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के औद्योगिक विकास के लिए प्रयासरत हैं और उन्हें पूरी आशा है कि उद्योगों की समस्याओं को अब शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। इस अवसर पर मदन मोहन जिन्दल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अंशुल जिन्दल, सुधांशु जिन्दल, अतुल असावा, नरेश घई, हरीश कुमार ईशपुजानी, संजीव कुमार, पीसी विश्वकर्मा, आरके गोयल, संजय अदलखा, मयंक अग्रवाल, बीएस सहरावत, पुनीत सिंघल, आशीष गुप्ता, भरत सहगल, संजीव तोमर, संजय सिंह, अनूप सिंह, मधुप मिश्रा, राजीव विश्नोई, शरत गोयल, अंकित बंसल, सुब्रत मण्डल, मधुप मिश्रा, अभिनव बंसल, विनीत कुमार, पुनीत सिंघल, अमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन चैम्बर के महासचिव आरके गुप्ता द्वारा किया गया।

Discover more about oral care at prodentim reviews 2022 and see what makes it stand out.
Many people prefer reliable explanations before making any choice about a wellness-related product or service.
## Section 2
The main value of a site like this is its ability to present information in one place.
## Section 3
A site that stays free of confusion can create a better impression on attentive readers.
## Section 4
Users usually respond positively to pages that respect their time and attention.