वाहनों पर बोर्ड लगाने पर दस का चालान

काशीपुर। निजी वाहनों पर विभाग, पद एवं राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर कार्यवाही करते हुए काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 10 वाहनों का चालान किया है।
उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर काशीपुर पुलिस द्वारा आज टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि का नाम/पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के विरु( विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐसे निजी वाहनों को चेक किया गया, जिन पर वाहन स्वामी द्वारा अपने निजी वाहन पर किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड/पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने 10 वाहनों के विरु( मोटर वाहन अधिनियम/नियमों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
