वंदे मातरम की150वीं वर्षगांठ पर होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन का पूर्व अभ्यास किया गया। विदित हो कि 25 सितंबर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष हो रहे हैं इस उपलक्ष में सामूहिक राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया जाएगा। विद्या भारती द्वारा आयोजित पूरे देश के विद्या मंदिरों में एक ही समय पर ;प्रातः 11.00 बजेद्ध इसका गायन होगा और विश्व पटल पर एक विश्व रिकाॅर्ड बनाया जाएगा। इस गायन में विद्यालय के छात्र और छात्राएं शिक्षक और अभिभावक सहित प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे। इसी के निमित्त बुधवार को तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में इसका पूर्व अभ्यास किया गया।
