काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की एक होटल में हुई नाॅमिनेशन कमेटी की मीटिंग में नई टीम वर्ष 2023-24 सत्र की घोषणा की गई। नई टीम में अध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव शैलेन्द्र मिश्रा एड, कोषाध्यक्ष संजय राय के साथ क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव हरिओम तोमर कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा, समर पाल सिंह ग्रेवाल आदि शामिल हैं। क्लब अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने नई टीम को बधाई दी है। नई टीम में सचिव बने शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट विभिन्न सामाजिक संगठनों में रहकर समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें लायंस क्लब काशीपुर सिटी वर्ष 2023 24 सत्र के लिए सचिव बनने पर बधाई दी गई।
