Aaj Ki Kiran

रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी अपनी जान

Spread the love

हरियाणा। शनिवार तड़के जींद में एक रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगाने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी धर्मबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे कर्मी बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया। रेलवे चैकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह गांव मोहलखेड़ा एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे के डी ग्रुप में कार्य करता था। उस पर अपनी मां की हत्या का आरोप है। दोनों शवों का पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे काॅलोनी निवासी 32 वर्षीय अजय ने शनिवार सुबह अपने क्वार्टर में 65 वर्षीय अपनी बुजुर्ग मां माया देवी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगाकर फरार हो गया। मकान से आग की लपटों को उठता देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

One thought on “रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी अपनी जान

  1. Ребята всем привет. Оббегал все салоны в городе — везде одно и то же. То ЛДСП 16 мм а не 18. Короче, нашел нормальных производителей — купить кухню от производителя в спб под ключ. Гарантия 5 лет на все. В общем, смотрите сами по ссылке — купить кухню от производителя в спб купить кухню от производителя в спб Не ведитесь на салоны-прокладки с накруткой. Перешлите другу кто тоже мучается.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *