https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों महापौर दीपक बाली ने ग्रहण किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

Spread the love

काशीपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में काशीपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को ‘फास्टेस्ट स्वच्छ सिटी आॅफ उत्तराखंड’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सफलता पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली व नगर की जनता तथा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, शहर को साफ-सुथरा बनाने के प्रयासों और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को इस सम्मान से राष्ट्रीय पहचान मिली है। काशीपुर के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि नगर निगम लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, कूड़ा प्रबंधन को व्यवस्थित करने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। वहीं महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह सम्मान शहर की जागरूक जनता, पर्यावरण मित्रों, निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास का सुखद परिणाम है। राष्ट्रपति महोदया के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना काशीपुर के लिए गौरव का क्षण है।