काशीपुर। मोहर्रम कमेटी सीरते हुसैन की एक मीटिंग अल्लीखां काशीपुर सरपरस्त सरफिरोज हुसैन एडवोकेट के आवास पर हुई, जिसमें शहर के ताजियेदारों व ढोल-अखाड़े निकालने वालों ने शिरकत की। मीटिंग में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इनआम हुसैन एडवोकेट ने बताया कि मोहर्रम का जुलूस चाँद की 7 तारीख ;6 अगस्तद्ध शनिवार को शाम 4 बजे बांसफोड़ान चौकी पर मोहर्रम इकट्ठा होकर जामा मस्जिद, खत्री सभा के सामने पंजाबी सराय चौक में, अल्लीखां मेहन्दी का मिलाप चौक, मोहल्ला किला व मोहल्ला रहमखानी से गश्त करता हुआ मुंशीराम चौराहा से होकर चाँद की 09 तारीख मोहल्ला खालसा छिद्दी हलवाई के सामने मेहन्दी का मिलाप होकर समाप्त होगा। 8 अगस्त सोमवार को शहर के सभी मोहर्रम मोहल्ला बांसफोड़ान पुलिस चौकी पर इकट्ठा होकर जामा मस्जिद, खत्री सभा, पंजाबी सराय चौक, मौहल्ला अल्लीखां में मेहन्दी का मिलाप होकर समाप्त होगा। चाँद की 10 तारीख ;9 अगस्तद्ध मंगलवार को मोहर्रम मोहल्ला बांसफोड़ान पुलिस चौकी पर इकट्ठा होकर जामा मस्जिद खत्री सभा, पंजाबी सराय चौक, मोहल्ला अल्लीखां चौक होते हुए करबला शरीफ जाकर समाप्त होगा। दूसरी तरफ विजय नगर कटोराताल, काजीबाग, खालसा, मुंशीराम चौराहे, मोहल्ला किला से गश्त करते हुए करबला शरीफ पर पहुंचकर समाप्त होगा। मीटिंग में अध्यक्ष इनआम हुसैन एडवोकेट, कमर नईम एडवोकेट,उपाध्यक्ष चौधरी रईस अहमद व उपसचिव शरीफ माहीगीर, सचिव शाहनबाज एडवोकेट, सरफरोज एडवोकेट, नवाब, शाहिद मासूमी, इकबाल, माजिद अली, इल्यास, इरफान, अब्दुल गफ्फार, इब्तेशाम हुसैन, गुल्लू, सद्दाम, नईम, जमील अहमद, शादाब, नसीम, सरताज भारती आदि मौजूद थे।
