Aaj Ki Kiran

मेयर बाली की मौजूदगी में नगर पंचायत गढ़ीनेगी से सचिन बाठला ने भरा पर्चा

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। महापौर श्री बाली ने कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़ीनेगी की जनता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बाॅबी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मनोज बाठला, मनीष चावला, पंकज छावड़ा, पं. मेलाराम शर्मा, विनोद सुधा, सुधीर बाठला, विनोद चावला, माधव ढींगरा, दीपक, राजन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे।