Aaj Ki Kiran

मुख्य प्राथमिकता जनपद में कोरोना के नए वैरिएण्ट की रोकथामःडीएम

Spread the love


रूद्रपुर । जनपद में नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पन्त ने बुद्धवार की देर सांय कोषागार पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी श्री पन्त ने कलैक्ट्रेट पहुॅचे जहॉ पर प्रशासनिक अधिकारियों मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी श्री पन्त ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जनपद में कोरोना के नए वैरिएण्ट की रोकथाम, कोरानाकाल के कारण उत्पन्न धीमी पड़ी आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के रोजगारपरक योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाते हुए आजीविका के संसाधनों में वृद्धि करना, सड़कों को गड्डामुक्त करना, आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पन्न कराना, भूमि सम्बन्धित लम्बित मामलों का निस्तारण आदि करना है।

One thought on “मुख्य प्राथमिकता जनपद में कोरोना के नए वैरिएण्ट की रोकथामःडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *