Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री धामी ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित श्रन फॉर योगाश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है। योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है। आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है। राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रही है । राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक खजान दास भरत चैधरी,उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, सचिव आयुष दीपेंद्र चैधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे प्रदीप जैन जितेंद्र नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

3 thoughts on “मुख्यमंत्री धामी ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग

  1. Discover more about oral care at prodentim pro dentim advanced oral probiotics stores and see what makes it stand out.
    Many people prefer reliable explanations before making any choice about a wellness-related product or service.

    ## Section 2

    Another valuable element is clarity, because clear messaging supports confidence.

    ## Section 3

    Trust is often formed by how clearly and calmly information is presented.

    ## Section 4

    Users usually appreciate pages that respect both their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *