Aaj Ki Kiran

मां मनसा देवी समिति ने किया कैलाश गहतोड़ी को सम्मानित

Spread the love



काशीपुर। मां मनसा देवी मंदिर पर उत्तराखंड वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का मैया के पूजन के उपरांत स्वागत कर मैया की चुनरी ओढ़ाकर मंदिर के प्रबंधक विकास कुमार शर्मा खुट्टू द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
चेयरमैन श्री गहतोड़ी ने मनसा देवी समिति के सभी बंधुओं का माता रानी की 50वी शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया तथा पूरी समिति का तहे दिल से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विकास शर्मा, आकाश गर्ग, आशीष शर्मा, विजय शर्मा, विशाल रोहिल्ला, राजेंद्र महेश्वरी, मोहन बिष्ट, कशिश शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, तरुण सक्सेना, मोहित जोशी, आकांक्ष कुमार, अरुण मेहरोत्रा, पार्षद विजय बॉबी, पार्षद रजत सि(ू, सुरेंद्र सिंह जीना, गौरव पाल, रुपेश चौहान, योगेश जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *