Aaj Ki Kiran

मां मंशा देवी मंदिर परिसर में बनी नौ अवैध दुकानें सील

Spread the love


हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मां मंशा देवी मन्दिर परिसर में बनी 09 अवैधा दुकानों को सील कर दिया। रिजर्व प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। रिजर्व प्रशासन द्वारा सुबह जब कार्रवाई की, तो उस वक्त कुछ दुकाने खुली थी। लेकिन रिजर्व प्रशासन की ओर से दुकानदारों को अपनी कार्रवाई से एक दिन पूर्व ही अवगत करा चुका था। जिस कारण दुकानदारों ने रिजर्व प्रशासन के सख्त एक्शन को देखते हुए अपना समान दुकानों से निकाल लिया था। रिजर्व प्रशासन अधिकारी के मुताबिक दुकानदारों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया था। लेकिन दुकानदार अपना कोई मजबूर पक्ष नहीं रह सके। जिसके बाद 11 दुकानदारों के खिलाफ बेदखली के आदेश जारी किये गये थे। रिजर्व प्रशासन दो दुकानों के खिलाफ पूर्व में ही सील की कार्रवाई कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्बे समय से मंशा देवी परिसर में बनी दुकानों के स्वामियों और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन के बीच वैधा और अवैधा का मामला चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से मंशा देवी परिसर में बनी दुकानदारों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। लेकिन दुकानदार अपना कोई मजबूत पक्ष नहीं रख सके। जिसके बाद मंशा देवी परिसर में बनी 11 दुकानों को रिजर्व प्रशासन के डिप्टी डायरेक्टर ने अवैध माना था और उनके खिलाफ बेदखली के आदेश जारी किये गये थे। बेदखली के क्रम में रिजर्व प्रशासन ने दो दुकानों के खिलाफ पूर्व में ही सीज कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन शेष पर रिजर्व प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह वार्डन रविंद्र पुंडीर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंशा देवी परिसर में बनी 09 अवैधा दुकानों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि रिजर्व प्रशासन की ओर से दुकानदारों को एक दिन पूर्व ही अपनी कार्रवाई से अवगत करा चुका था। जिसके बाद दुकानदारों ने दुकानों से अपना समान निकाल लिया। वार्डन रविंद्र पुंडीर ने बताया कि बेदखली के आदेश के क्रम में आज राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में 09 दुकानों को सील कर दिया। मंशा देवी मन्दिर परिसर में बनी दुकानों के स्वामियों को रिर्जव प्रशासन ने दुकानों के सम्बंधा में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया था। लेकिन दुकानदार कोई भी दस्तावेज व मजबूत पक्ष नहीं रख सके। जिसके बाद 11 दुकानों की बेदखली के आदेश जारी हुए थे। जिनमें दो दुकानों को पूर्व में सील किया जा चुका है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन मंशा देवी मन्दिर परिसर में लगाई जा रही अस्थाई फड़ों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *