भारतीय व्यापार मंडल की कार्यशाला मंे उठी विभिन्न मांगें

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार सायं भारतीय व्यापार मंडल ;उत्तराखंडद्ध की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भारतीय व्यापार मंडल ;रजि.द्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी वैभव जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां पहुंचे, जिनका यहां भव्य स्वागत किया गया। कार्यशाला में अतिथियों ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना एवं मजबूत नीतियों व रीतियों के साथ आगे के कार्यों को बढ़ाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पूरे भारतवर्ष में काम कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि टैक्स देने वाले व्यापारियों के लिए सरकार को अतिरिक्त सुविधाएं देनी चाहिए। टैक्स पेई व्यापारी का 25 लाख रूपये का बीमा सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को माल लेने के लिए एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में सफर करना पड़ता है। ऐसे में टैक्स देने वाले व्यापारी के लिए ट्रेनों में कुछ सीटें आरक्षित की जानी चाहिए ताकि किसी भी इमरजेंसी में व्यापारी को कन्फर्म सीट मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश बाला व आनंद भागवत की संस्तुति पर बसंत बल्लभ भट्ट को प्रदेश संरक्षक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, अभिषेक गोयल, नीरज कांडपाल, ललित रौतेला, विनीत सिंघल, कांती बल्लभ शर्मा, कविंद्र डसीला, संदीप चतुर्वेदी, नवीन अरोरा आदि मौजूद रहे।
