भाजपा शासन में महंगाई से त्रस्त है जनताः संदीप सहगल

काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सहगल द्वारा ग्राम गुलरिया में जन चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताआंे के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए संदीप सहगल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, घर की रसोई का बजट पहुंच से बाहर हो चुका है। खाने का तेल ढाई सौ रुपए तो चीनी 65 रूपये किलो से ऊपर हो चुकी है। 75से 80 रूपये शरबती चावल बिक रहा है जो फसल आने से पहले 50 और 60 रुपए किलो बिक रहा था अच्छा चावल डेढ़ सौ रुपए किलो तक बिक रहा है लेकिन फिर भी किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अन्य खाद्य पदार्थों का भी यही हाल है। प्रदेश में जनता महंगाई से त्रस्त है। बार-बार पेपर लीक होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। इन्हीं सब चीजों को दूर करने के लिए आप सब लोग बदलाव कीजिए और आगामी चुनावों में हाथ के पंजे का बटन दबाकर प्रदेश में बीजेपी के अहंकार को चकनाचूर कीजिए। इस अवसर पर इंदु मान, अरुण चैहान, पूजा सिंह अरोड़ा, ब्लाक अध्यक्ष राजू छीना, मदन लाल, संजीव शर्मा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन फैजान इलाही ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांगे्रसी व ग्रामीण मौजूद रहे।
