
काशीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व तूफानगंज कोलकाता की विधायक मालती राय प्रवास पर काशीपुर पहुंची। जहां उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पताल का भी भ्रमण किया।
आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती राय द्रोणा सागर स्थित भवन पहुंची। जहां उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों के साथ बैठक की। कहा कि भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। क्योंकि देश की आधी आबादी महिला वोटर ही हैं। इसलिए चुनावों में महिला वोटरों का साथ बहुत जरूरी है। उनके
सहयोग के बाद ही पार्टी को किसी भी चुनाव में जीत दिलाई जा सकती हैं। जिसके बाद उन्होंने रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर विभिन्न अनुभागों को देखा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व न्यूरो के डॉक्टर नहीं है। जिसके चलते आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि वह इसके लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगी और अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व न्यूरो डाक्टर की जल्द से जल्द तैनाती कराने का प्रयास करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष उमा जोशी, जिला उपाध्यक्ष कविता यादव, योगेश सैनी, जिला महामंत्री कल्पना राणा, चन्द्रकांता फोगाट, पूजा मित्तल, नगराध्यक्ष वैशाली गुप्ता, राधा चौहान, चित्राचौहान, बीना नेगी आदि मौजूद रहे।

дизайн интерьера квартиры студии 25 кв дизайн интерьера квартиры