Aaj Ki Kiran

भगवान की चरण पादुका व श्रृंगार चोर गिरफ्तार

Spread the love



हरिद्वार। हरकी पैड़ी स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने मन्दिर से चोरी किया गया भगवान का श्रंृगार, चरण पादुका और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत ने बतााया कि मोहन उपाध्याय गुसाई गली खेमानंद मार्ग भीमगोड़ा हरिद्वार तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि 07 अक्टूबर की रात को अज्ञात द्वारा हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर भगवान की चरण पादुका, श्रृंगार, गहने और नगदी ले उड़ा। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे आरोपी को क्षेत्र से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी जगाधारी जमुना नगर हरियाणा हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ी बेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बताते हुए मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मन्दिर से चोरी भगवान की चरण पादुका, श्रृंगार, गहने, नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

One thought on “भगवान की चरण पादुका व श्रृंगार चोर गिरफ्तार

  1. Discover more about oral care at the prodentim com and see what makes it stand out.
    A clear website can make that search smoother and more efficient.

    ## Section 2

    The main value of a site like this is its ability to present information in one place.

    ## Section 3

    A site that stays free of confusion can create a better impression on attentive readers.

    ## Section 4

    For anyone exploring oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app can serve as a focused starting point.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *