Aaj Ki Kiran

ब्लॉक परिसर में लगा स्वास्थ्य मेला

Spread the love


अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद )
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाल व संस्कृति कार्यक्रम कर जागरूक किया गया।बदलते मौसम और आम तौर पर होने वाली बीमारियों से बचाव जरूरी है अन्यथा यह घातक भी सिद्ध हो सकता है । इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ विभाग के अलावे अन्य विभाग भी निरन्तर प्रयास कर रहें है ।मौसमी व जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के तहत सीएचसी ठाकुरद्वारा में ब्लॉक स्तरीय आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ , जिसमें के चिकित्सकों ने अपने अपने स्टाल पर ग्रामीण क्षेत्रों से आये मरीजों का परीक्षण कर उन्हें बचाव के सही तरीके बताए।

स्वास्थ्य मेले में ब्लाक सफाई कर्मियों , स्वयं सहायता समूह के अलावे स्वास्थ के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न विभागों द्वारा अपना स्टाल लगा स्वस्थ सम्बन्धी जानकारी और बचाव के उपाय बताये जा रहे थे । स्वास्थ्य मेले में महिलाओं के स्वस्थ को लेकर विशेष जानकारियां दी व प्रसारित की जा रही थी । सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ .असलम द्वारा हर स्टाल पर पहुंच कर वहां की स्थिति का आकलन वहां के कमियों को दूर करा रहे थे । अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का ठीक से प्रचार प्रसार न होने के कारण भीड़ कम रही , जबकि स्वास्थ्य कर्मी मौसम के कारण लोगों के अपेक्षा के अनुसार न आने की बात कह रहे थे कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी सीओ अनूप सिंह उपजिलाधिकारी परमानंद सिंह ,ईओ पुनीत कुमार , नगर पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन अंसारी ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी ,व अन्य फीता काट कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *