काशीपुर।आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग में वन आरक्षी की पोस्ट को लेकर युवाओं को छलने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जिस प्रकार से यह मामला लंबित पड़ा हुआ है और बार- बार इसमें घोटाले सामने आते रहे है इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा पैसा लेकर नौकरी देने की है। श्री कौशिक ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जितने भी बेरोजगारों को नौकरी देने की बात की जा रही है सभी विभागों में घोटाले सामने आ रहे है। कभी कहीं ऑडियो लीक होता है जहां दो लाख रूपये मांगे जाते है तो कहीं कोई विडियो लीक होता है । कहीं-कहीं तो बारह लाख रूपये मांगे जाते है।
श्री कौशिक ने उक्त स्थिति के लिए प्रदेश के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को आड़े हाथ लेते हुए हमला बोला है और कहा है कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने प्रचार और प्रसार पर केंद्रित है । वेंकोरी घोषणाएं कर रहे हैं जिनसे कुुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब एक डूूबता हुआ जहाज है। श्री कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकार्ता घर घर जा कर लोगों से बात कर रहे है तो लोगों का गुस्सा बीजेपी के प्रति साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी ने केवल युवाओं को छलने का काम किया है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का जो आंकड़ा है 23 प्रतिशत है वह उत्तराखण्ड में है और वह भाजपा केे शासनकाल में हुआ है।

Благодаря сопровождению ВЭД мы не переживаем за логистику и оформление груза https://vsoprovozhdenie.ru/
đăng ký 66b được khai sinh vào đầu năm 2020, giữa thời điểm ngành giải trí trực tuyến đang có những bước chuyển mình mạnh mẽ. Với trụ sở đặt tại Manila, Philippines, nhà cái hoạt động dưới sự giám sát và cấp phép bởi PAGCOR – Tập đoàn quản lý và điều tiết trò chơi có uy tín hàng đầu châu Á. TONY02-03