बालक से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। मछली पकड़ने के बहाने बहला फुसलाकर ले जाकर बालक से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि बीती 11 सितंबर को कोतवाली आईटीआई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि उसके नाबालिक पुत्र को 10 सितंबर की दोपहर बरखेड़ा पांडे गांव के तीन लोग मछली पकड़ने के बहाने बहला फुसलाकर गांव के आरिफ के खेत के पास खाली टिन शेड में ले गए और छुरा दिखाकर डरा धमकाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर धारा 140;3द्ध/351;3द्ध बीएनएस व 5;जीद्ध/6 पाॅस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली स्तर से टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इस क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को अभियुक्तगण फैजान पुत्र याकूब निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार करते हुए इसके साथी अन्य दो विधि विवादित किशोरों को विधि संरक्षण में लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, कांस्टेबल दीपक जोशी व राजेंद्र जोशी थे।
