Aaj Ki Kiran

बार एसोसिएशन काशीपुर इलेवन तथा ज्यूडिशियरी इलेवन के बीच हुआ क्रिकेट मैच

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन इलेवन एवं ज्यूडिशरी इलेवन के बीच मौहल्ला कटोराताल स्थित छावनी ग्राउंड में 15 ओवरों का डे-नाइट क्रिकेट मैच संपन्न हुआ, जिसमें ज्यूडिशिरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए, जिसमें प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल व द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। बार एसोसिएशन काशीपुर इलेवन ने 14 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे तथा सचिव यशवंत चौहान का विशेष योगदान रहा। मैच में मुख्य अतिथि रहीं रेखा वनियाल तथा अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व सचिव यशवंत चौहान ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की। मैन ऑफ द मैच काशीपुर बार एसोसिएशन इलेवन के खिलाड़ी भूपेंद्र चौहान ने सर्वाधिक रन बनाए। अंपायरिंग विष्णु भटनागर एडवोकेट व सफदर अली एडवोकेट ने की। मैच में कमेंट्री मोहम्मद अजहर एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट व )षभ एडवोकेट ने की। स्कोरर रोहित नायक एडवोकेट रहे। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे सहित बड़ी संख्या अधिवक्ता व न्यायधीश आदि मौजूद रहे।