Aaj Ki Kiran

आबकारी विभाग ने दो कच्ची शराब भट्टी व हजारों किलो लाहन नष्ट किया

Spread the love

आबकारी विभाग ने दो कच्ची शराब भट्टी व हजारों किलो लाहन नष्ट किया

फोटो-3 शराब भट्टी तोड़ते हुए आबकारी टीम
फोटो-3 शराब भट्टी तोड़ते हुए आबकारी टीम

काशीपुर। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। टीम ने ग्राम कचनालगाजी जंगल में नाले के पास छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने में लगी दो भट्टियां नष्ट कर दीं। मौके पर करीब छह हजार किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद टीम ने ग्राम कलियावाला में दबिश देकर रोहित सिंह के घर से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। विभाग ने अभियान जारी रखने की बात कही है।