Aaj Ki Kiran

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

Spread the love

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस पी गुप्ता, सचिव एस एस सिन्हा, सुरेश शर्मा, संजय राय ने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित पेंशनरों को 8 वे वेतन आयोग की प्रगति के बारे में तथा कॉम्यूटेशन का पीरियड 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सभी पेंशनरों को बैंक में जाकर पीपीओ के अनुसार बैंक खाते को सही करवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ संबंधी जानकारी देते हुए सभी पेंशनरों से समय समय पर अपना स्वास्थ परीक्षण कराने को कहा। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, फकीर चंद, कृष्ण कुमार शर्मा, रज्जन, फूल सिंह, जगत सिंह का जन्मदिन सभी को तिलक लगाकर माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर सीएस घोषाल, राजकुमार, वीरेंद्र पाल आदि मौजूद थे।