https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

Spread the love

पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

काशीपुर। साइबर जागरूकता अभियान के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा आमजन को साइबर बुलिंग, आॅनलाइन गेमिंग, सोसल मीडिया सेफ्टी व प्राईवेसी अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी। शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली प्रांगण में किया गया। वरिष्ठ  उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने उपस्थित जनों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए इंटरनेट पर होने वाले मानसिक उत्पीड़न और उससे बचने के तरीके बताए। आॅनलाइन गेमिंग के नुकसान, वित्तीय धोखाधड़ी और इसकी लत से बचाव संबंधी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का सुरक्षित उपयोग और अनजान लोगों से दूरी बनाने पर जोर दिया। अपनी निजी जानकारी, फोटो और पासवर्ड को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। उधर, कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा शिवालिक होली माउंट एकेडमी में भी विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, आॅनलाइन गेमिंग, सोसल मीडिया सेफ्टी व प्राईवेसी अवेयरनेस बारे में जागरूक किया गया।