Aaj Ki Kiran

पुराने डीआईसी औद्योगिक भूखण्डों को फ्रीहोल्ड करने की मांग

Spread the love

पुराने डीआईसी औद्योगिक भूखण्डों को फ्रीहोल्ड करने की मांग
-काशीपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

पुराने डीआईसी औद्योगिक भूखण्डों को फ्रीहोल्ड करने की मांग
पुराने डीआईसी औद्योगिक भूखण्डों को फ्रीहोल्ड करने की मांग

काशीपुर। काशीपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला उद्योग मित्र, ऊधम सिंह नगर से उनके रुद्रपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात कर जनपद के पुराने डीआईसी औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को डीआईसी औद्योगिक क्षेत्रों में दीर्घकालीन/99 वर्षीय लीज पर आवंटित औद्योगिक भूखण्डों को फ्रीहोल्ड किए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में अनेक उद्यमी लगभग पांच दशकों से उद्योग संचालित कर रहे हैं और क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था में निरंतर योगदान दे रहे हैं। अधिकांश उद्योग अब दूसरी एवं तीसरी पीढ़ी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन पुरानी लीज व्यवस्था के कारण स्वामित्व, उत्तराधिकार, बैंक वित्त, उद्योगों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण से संबंधित अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने इस मांग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए ष्छमगज स्मअमस त्मवितउेष् तथा म्ंेम व िक्वपदह ठनेपदमेे के आह्वान से भी जोड़ा। एसोसिएशन का मानना है कि लगभग पांच दशक पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की ऐसी समस्याओं का समाधान भी आधुनिक औद्योगिक सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और ज्ञापन का अवलोकन करते हुए उचित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलाधिकारी की सकारात्मक संस्तुति से यह विषय राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से पहुंचेगा और लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रतिनिधिमंडल में विनीत रावल, राजीव घई, अमित जैन, शिवओम पैगिया, अयुष अग्रवाल एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे।