Aaj Ki Kiran

पर्यटक आपस मे भिडेःफायर झोंका

Spread the love

नैनीताल। प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद इफरत नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच मालरोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से उनकी नोकझोंक हो गई। इस पर बाइक सवार ने उन पर एकाएक फायर कर दिया। गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। जिसके बाद पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही संबंधित युवक को पकड़ लिया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

One thought on “पर्यटक आपस मे भिडेःफायर झोंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *