Aaj Ki Kiran

परिजनों और दोस्तों को आत्महत्या का संदेश भेजकर पुल से कूदा युवक, सुसाइड नोट में ये लिखा

Spread the love


अंब। परिजनों और दोस्तों को फोन पर मेसेज कर 21 वर्षीय युवक ने सूरी के समीप एक झूला पुल कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के कब्जे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के अठवां का बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक गुरुवार सुबह को अपने घर में शिव बाड़ी मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह शिव बाड़ी जाने के बजाय सूरी से आगे निकल आया और सूरी-सोहारी के मध्य झूला पुल से नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पूर्व अपने परिजनों और दोस्तों को भी फोन पर मेसेज कर अपने इस कदम की जानकारी दी थी। सुसाइड नोट उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेवार बताया है और उसकी मौत के बाद उसके मामा के बेटे को गोद ले लेने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मेसेज के बाद परिजनों और दोस्तों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह पुल से कूद गया था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

One thought on “परिजनों और दोस्तों को आत्महत्या का संदेश भेजकर पुल से कूदा युवक, सुसाइड नोट में ये लिखा

  1. Discover more about oral care at prodentim official website and see what makes it stand out.
    Its layout is intended to be simple, readable, and comfortable to use.

    ## Section 2

    Another important factor is clarity, because clear messaging helps build confidence.

    ## Section 3

    When the message remains consistent, the site feels more polished and more complete.

    ## Section 4

    For anyone exploring oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app can serve as a focused starting point.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *