https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

पत्नी व बच्चों पर छुरी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पत्नी व बच्चों पर छुरी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

पत्नी व बच्चों पर छुरी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
पत्नी व बच्चों पर छुरी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों पर छुरी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ऽछुरी, कार और पीड़ित परिवार का सामान भी बरामद किया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार ने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी रिंकी ने फोन कर बताया कि संजय कुमार ने घर में घुसकर उन पर और बच्चों पर हमला कर दिया है। सूचना के बाद जब वह घर पहुंचे तो मुख्य गेट से लेकर कमरे तक खून बिखरा हुआ मिला। घायल पत्नी और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शिकायत के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी संजय कुमार पुत्र डालचंद निवासी अंबेडकर नगर, डिलारी, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सचिन की पत्नी के साथ संपर्क था और दोनों के बीच लिव-इन रिलेशन का प्रमाण पत्र भी बना था। बाद में रिश्तों में विवाद और तलाक की प्रक्रिया को लेकर तनाव बढ़ गया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लकड़ी के हत्थे वाली धारदार छुरी, यूपी 12 एएस 7834 नंबर की कार तथा पीड़ित परिवार के दो बैग बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।