बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में पंचायत के फरमान के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया। मामला गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां नाबालिग प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद इनको गांव की पंचायत में मुजरिम की तरह पेश किया गया। पंचायत के सदस्य जज बनकर कुर्सी पर बैठ गए। प्रेमी युगल को मुलजिम की तरह जमीन पर बैठा दिया गया। इसके बाद गांव वाले भी दर्शक बन कर खड़े हो गए। बाद पंचायत के सदस्यों ने इनको सजा सुनाई। प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा के तौर पर चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का पंचायत ने फरमान जारी किया।
पंचायत के फरमान का गांव वालों ने विरोध तक नहीं किया और नाबालिग प्रेमी जोड़े को पूरे गांव में चेहरे पर कालिख पोत कर चप्पल की माला पहना कर घुमाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 5 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को गौर थाना अन्तर्गत ग्राम सिंगही में अनुसूचित जाति की लड़की का अपने ही गांव के अपनी ही बिरादरी के अनुसूचित जाति के लड़के से प्रेम संबंध था गांव वालों ने इस घटना को देखा। लड़का और लड़की दोनों को कालिख पोत कर उनके गले मे जूते चप्पलों की माला डाल कर गांव के बाहर सड़क पर घुमाया। लड़की की तहरीर पर थाना गौर में 13 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर तत्काल गौर पुलिस पहुंची और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जो लगातार दबिश दे रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई जिससे पीड़ितों के साथ अन्याय न होने पाए। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

Mình khá thích cách thoptv apk app download bố trí trò chơi rất rõ ràng. TONY09-08